कलर्स के टीवी सीरियल 'इश्क में मरजावां 2' के मेकर्स औडियंस को एंटरटेन करने के लिए कोई कसर नही छोड़ रहे हैं, जिसके चलते सीरियल में कुछ अजीब सीन्स देखने को भी मिल रहे हैं. वहीं 'इश्क के मरजावां 2' के इन सीन्स का मजाक सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स के जरिए उड़ाया जा रहा है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
सूटकेस में बंद हुई हेली
दरअसल, हेली शाह स्टारर सीरियल 'इश्क के मरजावां 2' के पिछले एपिसोड में दिखाया गया है कि हेली शाह के किरदार यानी रिद्धिमा की आंख में कुछ चला जाता है, जिसके बाद वह कमरे में रखे हुए सूटकेस में गिर जाती है. हैरानी वाली बात तो ये है कि उस लगेज में वो परफेक्ट तरीके से फिट भी हो जाती है.
Christopher Nolan’s got nothing over Indian Soap writers! 🙆🏻♂️
pic.twitter.com/42mqp7ZyvN— Pankaj Ahuja (@panku_) September 21, 2020
ये भी पढ़ें- ‘बिग बॉस 14’ के ग्रैंड प्रीमियर की तैयारियां शुरू, Photos Viral
