कलर्स के पौपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. वहीं शो के पुराने सीजन्स का हिस्सा रह चुके सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान की एंट्री के बाद शो में तड़का लगता दिख रहा है. इसी बीच खबर है कि असीम रियाज भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

सोशलमीडिया पर असीम रियाज को लाने की है मांग

सिद्धार्थ शुक्ला के शो में आने के बाद फैंस असीम रियाज को 'बिग बॉस 14' के घर में लाने के लिए मेकर्स से मांग कर रहे हैं. वहीं खबरों की मानें तो मेकर्स ने असीम रियाज को 'बिग बॉस 14' के घर में लाने के लिए अप्रोच किया है, जिसके चलते  असीम रियाज को मोटी रकम भी देने की कोशिश की जा रही हैं. हालांकि बाद में ये खबर झूठ निकली है.

ये भी पढ़ें- शादी के 7 साल बाद अनीता हसनंदानी ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, सता रही है ये चिंता

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...