कलर्स के पौपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' इन दिनों फैंस के बीच छाया हुआ है. नए टास्क और कंटेस्टेंट के बीच बहस से दर्शक खास तौर पर एंटरटेन होती रहती है. वहीं इस सीजन को और भी खास बनाने के लिए शो में सीनियर्स का तड़का लगाया गया है, जिसके चलते हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान की तिगड़ी देखने को मिल रही है. वहीं तीनों मिलकर घर वालों को लिए कदम कदम परेशानियां खड़ी कर रहे हैं. लेकिन इस बार दोनों किसी घरवाले से भिड़ने की बजाय आपस में भिड़ते नजर आए हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
पर्सनल सामान को लेकर हुआ टास्क
दरअसल, घर की सीनियर मेंबर हिना खान के पास सभी कंटेस्टेंट्स के पर्सनल सामान हैं, जिसके चलते सभी कंटेस्टेंट्स को आपसी सहमति से रोजाना किन्हीं 7 चीजों का चुनना होता है. लेकिन इसी रूल को हटाने के लिए बिग बौस ने एक टास्क करवाया, जिसमें निक्की तम्बोली और जैस्मिन भसीन के बीच तकरार देखने को मिली.
