स्टार प्लस के पौपुलर फैमिली ड्रामा सीरियल 'साथ निभाना साथिया का सीजन 2' इन दिनों फैंस को काफी पसंद आ रहा है. जहां गोपी बहू और कोकिला बेन की जोड़ी फैंस का दिल जीत रही है तो वहीं गहना की सादगी दर्शकों को पसंद आ रही है. लेकिन अब मेकर्स ने शो में और भी नए ट्विस्ट लाने का फैसला किया है, जिसके चलते कोकिला बेन यानी रुपल पटेल की शो से छुट्टी होने वाली है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

कम समय के लिए थीं शो का हिस्सा

दरअसल, सीरियल 'साथ निभाना साथिया का सीजन 2' शुरू होने से पहले ही खबरें थीं कि कोकिला बेन और गोपी बहू यानी रुपल पटेल और देवोलीना भट्टाचार्जी कुछ समय के लिए ही सीरियल का हिस्सा बनेंगी. यानी शो की मेन कैरेक्टर गहना की कहानी फैंस को समझाने और सीरियल के प्लौट को मजेदार बनाने के लिए शो का हिस्सा बनी थीं. लेकिन अब जल्द ही कोकिला बेन यानी रुपल पटेल हमेशा के लिए सीरियल 'साथ निभाना साथिया सीजन 2' को अलविदा कहेंगी.

 

View this post on Instagram

 

Precap 💖 Follow for more episodes 👉🏻 @indianserials18 @devoleena @khilji_nazim @ruchahasabnis @vishal.singh786 #devoleena #devoleenabhattacharjee #gopi #gopibahu #gopirashi #rashiben #mohammadnazim #khiljinazim #saathnibhanasaathiya2 #saathnibhanasaathiya #kokilamodi #gopimodi #gopiahem #ahemmodi #gohem #rasodemeinkontha #ahemji #devna #snehajain #rupalpatel #rasodemeinkontha #yehrishteyhainpyaarke #yehrishtakyakehlatahai #kumkumbhagya #kundalibhagya #yrhpk #yrkkh #anupamaa #yehhaichahatein #shaadimubarak .

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...