कोरोना के काल में कई बौलीवुड और टीवी सेलेब्स ने इस दुनिया को अलविदा कहा. जहां किसी को बीमारी ने छीना तो वहीं किसी ने खुदकुशी का सहारा लिया . वहीं अब खबर है कि फिल्म इंडस्ट्री के एक और दिग्गज एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. खबरों की मानें तो एक्टर आसिफ बसरा ने फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड किया है. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला...

धर्मशाला के प्राइवेट कॉम्प्लेक्स में मिला शव

खबरों की मानें तो लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार चल रहे  'कृष- 3' फेम एक्टर आसिफ ने बीते दिन अपने पालतू कुत्ते के बेल्ट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली. कहा जा रहा है कि वह सुबह अपने कुत्ते को घुमाने गए थे और वापस आकर उसी के पट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. वहीं कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के एसएसपी विमुक्त रंजन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, 'फिल्म एक्टर आसिफ बसरा धर्मशाला के एक प्राइवेट कॉम्प्लेक्स में फंदे से लटके पाए गए हैं. मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचने के बाद से जांच जारी है.'

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...