साफसुथरी और कोमल स्किन हर महिला की चाहत होती है. तभी तो हर महिला समय-समय पर वैक्सिंग करवाती है. वैक्सिंग से अनचाहे बाल भी हट जाते हैं और स्किन में भी निखार आ जाता है, मगर आजकल महिलाएं बिकिनी वैक्स भी कराने लगी हैं.
1. क्या है बिकिनी वैक्स
बिकिनी लाइन से प्यूबिक हेयर को वैक्स की मदद से हटाना बिकिनी वैक्स कहलाता है. हालांकि बिकिनी वैक्स करना इतना आसान नहीं होता. पैरों और हाथों की वैक्सिंग के मुकाबले बिकिनी वैक्सिंग में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि अन्य शरीर के मुकाबले बिकिनी एरिया की स्किन बहुत ज्यादा सैंसिटिव होती है और इस एरिया में बाल भी ज्यादा और हार्ड होते हैं. इसलिए वैक्सिंग कराते समय दर्द भी होता है. अगर आप रोजाना रेजर और उस से होने वाली जलन से बचना चाहती हैं, तो बिकिनी वैक्स करवा सकती हैं. अगर आप पहली बार बिकिनी वैक्स कराने की सोच रही हैं तो आप के लिए बिकिनी वैक्स से जुड़ी इन महत्त्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है:
ये भी पढ़ें- सजना है मुझे खुद के लिए
2. प्रोफैशनल से ही कराएं वैक्सिंग
बिकिनी वैक्स आप घर पर नहीं कर सकतीं. बिकिनी वैक्स हाथपैरों की वैक्सिंग की तरह नहीं है, जो आप खुद कर लें. इसलिए इसे आप किसी प्रोफैशनल से ही कराएं जिसे अच्छाखासा अनुभव हो.
