हिंदी फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री सोनम कपूर ने फिल्म ‘ब्लैक’ में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया. इस के बाद उन्हें फिल्म ‘सांवरिया’ में बतौर अभिनेत्री काम करने का मौका मिला. फिल्म सफल नहीं रही, पर उन्हें ‘सुपरस्टार औफ टुमारो’ का खिताब मिला.

आलोचकों ने उन की जम कर आलोचना की, पर सोनम चुप रह कर अपने को सिद्ध करने में लगी रहीं. उन्होंने कई फिल्में कीं, जिन में ‘दिल्ली 6’, ‘रांझना’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘खूबसूरत’, ‘डौली की डोली’, ‘नीरजा’ आदि प्रमुख हैं. फिल्म ‘नीरजा’ उन के कैरियर की सब से बेहतरीन फिल्म है.

सोनम कहती हैं, ‘‘फिल्म ‘नीरजा’ ने मेरे जीवन के माने बदल दिए. इसे करते हुए हर पल मुझे नारीशक्ति और आत्मविश्वास का एहसास हुआ, जो मुझे किसी भी फिल्म के दौरान नहीं हुआ था. ऐसी फिल्में मुझे बहुत प्रेरित करती हैं. मैं अवार्ड के लिए फिल्में नहीं करती, लेकिन अगर मिल जाए, तो अच्छा फील करती हूं. दर्शकों ने मेरी हर फिल्म को प्यार दे कर मेरा साथ दिया.’’

bollywood

हंसमुख स्वभाव की सोनम को इंडस्ट्री में आए 10 साल हो गए हैं. वे इसे बड़ी उपलब्धि मानती हैं. वे बताती हैं, ‘‘इंडस्ट्री में मेरी हमेशा ग्रोथ ही हुई है. हर फिल्म से मैं ने कुछ न कुछ सीखा. हर सुबह काम पर जाने की इच्छा मेरी शुरू से रही है.’’ सोनम का परिवार खुले विचारों वाला है. शुरू से उन्होंने उन्हें हर तरह की आजादी दी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...