इश्क सुभान अल्लाह फेम अभिनेता अदनान खान दुबई से है,बचपन से ही उन्हें फिल्म देखने का शौक था. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने थोड़े समय के लिए जॉब किया,लेकिन उन्हें ये काम पसंद नही आया और वे अभिनय और डायरेक्शन की ओर मुड़े. शुरुआत में उन्होंने दुबई में शूट कर शॉर्ट फिल्म ’बबल’बनाई, जो इंटरनेशनली फेमस हुई और कई अवॉर्ड्स भी जीती.

इसके बाद उन्होंने मुंबई आने का प्लान बनाया और एक्टिंग में जाने का मन बनाया,इसके लिए उन्होंने अनुपम खेर की एक्टिंग क्लास में दाखिला लिया और कई नाटकों में काम किया, इससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिली.

Adnan khan

अभी सोनी टीवी पर उनकी शो कथा अनकही आ रही है, जिसमें उन्होंने वियान की मुख्य भूमिका निभा रहे है. किसी सही शो को चुनना अदनान के लिए आसान नहीं होता,ऐसे में अदनान अपनी भूमिका में कुछ खास बातों को देखते है, वे कहते है कि किसी भूमिका के बारे में मैं अधिक नही सोचता. केवल पिछले शो की भूमिका से अलग चुनने की कोशिश करता हूं. मैं अधिक डार्क या शेकी भूमिका में काम नहीं करना चाहता,जिससे मैं रीलेट न कर सकूं.

चरित्र ने बदला मुझे

इस शो में वियान का चरित्र बहुत सुंदर है, इसमें बचपन से ही वियान की सोच को काफी अलग दिखाया गया है

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...