दोस्तों गर्मियों का मौसम आ गया है. यह वह मौसम है जब आपका खाने का कम और पीने का ज्यादा मन करता है. दोस्तों इस मौसम के शुरू होते ही हर घरों में शिकंजी का सेवन कई गुना बढ़ जाता है . गर्मी से राहत पाने का healthy ऑप्शन है शिकंजी.
न्यूट्रिशनिस्ट एक्सपर्ट नेहा चांदना का कहना है इस नैचुरल ड्रिंक को पीने से न सिर्फ आपको एनर्जी मिलती है बल्कि और भी मिलते हैं फायदे. शिंकजी को आप दिन में कभी भी ले सकते हैं लेकिन डाइबिटीज़ के मरीज़ इसको बिना चीनीं के लें तो बेहतर होगा.
दोस्तों आपने शिकंजी तो बहुत पी होगी पर क्या कभी आपने जलजीरा शिकंजी का स्वाद चखा है .दोस्तों ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत फायदेमंद भी होती है. इसके फायदे जानकार आप हैरान रह जायेंगे.
1-शिकंजी हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरी करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है . शिकंजी बॉडी इम्युनिटी बढ़ाती है जिससे सर्दी ज़ुकाम और विभिन्न इंफेक्शन नहीं होते.
2- शिकंजी में पोटाशियम रहता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करता है. इसलिए अपने डायट में शिकंजी को शामिल करना न भूलें.
3- शिकंजी के नियमित सेवन से कैंसर जैसे घातक बीमारियों से भी बचा जा सकता है,ये डीएनए मे होने वाले परिवर्तन को रोकता है जिससे कैंसर होने का खतरा टल जाता है.
