Menstrual health awareness : वैसे  तो आजकल सभी लड़कियों को पहले से ही थोड़ीबहुत पीरियड्स के बारे में जानकारी होने लगी है लेकिन फिर भी मां होने के नाते आप का फर्ज बनता है कि आप अपनी बेटी को इस के बारे में पूरी जानकारी दें ताकि उस के मन में जो सवाल हैं उन्हें आप से पूछ सके और जब उस की पहली माहवारी आए तो उसे किसी तरह की कोई परेशानी न हो.

बेटी को कैसे बताएं कि पीरियड्स क्या होते हैं

आप बेटी को बताएं कि शरीर का एक अंग गर्भाशय (यूटरस) होता है, जिस से हर महीने कुछ दिनों के लिए खून निकलता है. यह एक नैचुरल प्रोसैस है जो हर लड़की के जीवन में प्यूबर्टी के समय होता है. इस का संबंध शारीरिक विकास से है, इसलिए इस बारे में चिंता या किसी तरह के डर की जरूरत नहीं.

पीरियड्स आने से पहले मिलते हैं कुछ संकेत उन्हें पहचाने

जब लड़कियों की ब्रैस्ट में उभार आना शुरू हो जाता है और ब्रैस्ट का विकास होने लगता है तो उस के 2 साल बाद लड़कियों को पहली माहवारी आती है. अगर 9 साल की उम्र में ब्रैस्ट बड्स का विकास होता है तो 12 से 13 साल की उम्र में पीरियड्स हो सकते हैं. पीरियड्स शुरू होने से पहले अंडर आर्म्स में बाल आने लगते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...