दूध पीने किसे नहीं पसंद है...बच्चे हो या बड़े- बूढ़े सभी को अच्छा लगता है...किसी के भी घर में दूध के बिना तो कोई शुरूआत ही नहीं होती है. दूध भले ही एक पेय पदार्थ है, लेकिन दूध को एक कंपलीट फूड माना जाता है.बहुत से लोग दूध के बिना अपना आहार अधुरा मानते हैं. दूध भारतीय शाकाहारी पदार्थों का अहम हिस्सा होता है.यहां तक की अगर बच्चे रात को खाना नहीं खाते हैं तो दूध पीकर सो जाते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि वो संपूर्ण आहार माना जाता है इसलिए इसे एक पूरा खाना माना जाता है.
दूध के कितने प्रोडक्ट बनते हैं ये तो जग जाहिर है. तमाम तरह की मिठाइयां दूध के बिना संभव ही नहीं है. दूध में सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, प्रोटीन, विटामिन ए, बी1, बी2, बी12 और डी, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो मानव शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है. बहुत बार जब लोगों को चोट लग जाती है या कोई बिमार है तो उसको हल्दी मिलाकर दूध पीने को देते हैं क्योंकि वो बिमारी में भी दूध काफी शक्ति देता है. अपने पाचक और पोषण गुणों के कारण आयुर्वेद में भी दूध का एक विशेष स्थान है.
जानिए दूध पीने का सही वक्त आखिर क्या है ?
