Offline Shopping: त्योहारों के सीजन में हर घर में शौपिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है. दशहरा, दीवाली, क्रिसमस, न्यूईयर जैसे त्योहारों की झड़ी लग जाती है. ऐसे में परिवार और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट लेना हो, घर में कोई नया सामान लेना हो, नए कपड़े खरीदने हों, ज्वैलरी खरीदनी हो आदि चीजों के लिए हम शौपिंग में जुट जाते हैं. वैसे तो सब को यही लगता है कि शौपिंग के लिए बाहर जाने की जरूरत ही क्या है औनलाइन मंगा लेते हैं.

लेकिन इस बार क्यों न शौपिंग के लिए बाजार घूम आएं जैसे बचपन में सब साथ मिल कर शौपिंग करते थे और साथ ही चाटपकोड़ी का मजा लेते थे. सहेली, मौसी या बूआ की पसंद से खरीदारी कर के इठलाते थे. वह सब इस बार हम फिर से जीएं. ऐसे शौपिंग करना सस्ता भी पड़ता है. कई बार कुछ चीजें थोक में सस्ती ही मिलती हैं, फिर घर जा कर उन्हें बांट लेने में जो आनंद है वह अलग ही है.

लोकल मार्केट माहौल

लोकल मार्केट में शौपिंग करने का अनुभव ही अलग है. यहां ब्रैंड का सामान तो कम ही मिलता है पर जो मिलता है वह वैराइटी और रेट कहीं नहीं मिलेंगे. यहां से आप एक चीज लेने जाएंगे तो उतने पैसों में 4 चीज लें आएंगे. इसलिए बड़ीबड़ी ब्रैंडेड दुकानों के बजाय स्थानीय बाजारों में जाएं. वहां आप को न केवल सस्ते दामों पर सामान मिलेगा बल्कि मोलभाव ही कर सकते हैं जब भी संभव हो. विशेष रूप से हैंडमेड और पारंपरिक सामान खरीदने के लिए लोकल मार्केट सब से अच्छी होती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...