Traditional Weaving : जब हाथ काम में होते हैं, तब मन सब से ज्यादा मुक्त होता है. तेज रफ्तार जिंदगी, डिजिटल स्क्रीन और अनवरत तनाव के दौर में कुछ कलाएं ऐसी हैं जो हमें धीमा होना सिखाती हैं. बुनाई उन्हीं में से एक है. कभी सर्दियों की आवश्यकता मानी जाने वाली यह कला आज सुकून, अभिव्यक्ति और आत्मनिर्भरता का पर्याय बन चुकी है. ऊन और सलाइयों के संग जन्म लेती यह प्रक्रिया आज आधुनिक समाज में नई पहचान गढ़ रही है.

परंपरा से वर्तमान तक

बुनाई का इतिहास मानव सभ्यता जितना ही पुराना है. जब कपड़े मशीनों से नहीं बनते थे, तब हाथों से बुने वस्त्र ही जीवन की आधारशिला थे. भारत में कश्मीर की पश्मीना शाल, हिमालयी क्षेत्रों के ऊनी वस्त्र और राजस्थान की पारंपरिक बुनाई आज भी सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जीवित है. दादीनानी द्वारा बुने स्वैटर आज भी भावनात्मक स्मृतियों में सुरक्षित हैं. वे केवल वस्त्र नहीं, प्रेम की गरमाहट होते थे.

बुनाई: एक रचनात्मक संवाद

बुनाई केवल तकनीक नहीं, एक संवाद है. अपनेआप से हर फंदा एक विचार है, हर डिजाइन एक भावना. रंगों का चयन, पैटर्न की योजना और सलाइयों की लय व्यक्ति को एकाग्रता की अवस्था में ले जाती है. यही कारण है कि बुनाई करने वाला व्यक्ति समय का बोध खो देता है और रचनात्मकता के प्रवाह में बहने लगता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...