Relationship : अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक पढ़ें

सवाल

मैं 27 वर्षीय युवती हूं. कुछ महीने पहले मेरा ऐक्सिडैंट हुआ. मैं स्कूटी से जा रही थीपीछे से कार ने मुझे हिट किया. मुझे काफी चोट आई. आगे के 4 दांत टूट गए. हाथ में फ्रैक्चर हो गया. चेहरे पर भी चोट आई. मैंने सब सहा लेकिन यह नहीं सहा जा रहा कि मेरे ब्रौयफ्रैंड ने ऐसे समय में मुझसे रिश्ता तोड़ लिया जब मुझे उस की सब से ज्यादा जरूरत थी. बसएक बार मुझे देखने अस्पताल आया था. अब फोन करती हूं तो मेरा फोन पिक नहीं करता. कहां तो मेरे साथ जीनेमरने की कसमें खाता था. मैं उसे बहुत प्यार करती हूं. उस की यह हरकत मुझे हर्ट कर रही है. मुझे उस का मैंटली सपोर्ट चाहिए था लेकिन उस ने तो मुझ से मुंह ही फेर लिया. अब आप ही बताइएक्या मुझे भी उसे छोड़ देना चाहिए या उस का इंतजार करूं कि शायद वापस आ जाए?

जवाब

आप भी कमाल करती हैं. जिस वक्त आप को अपने ब्रौयफ्रैंड की सब से ज्यादा जरूरत थी, उस वक्त उस ने आप का साथ छोड़ दिया. उस बौयफ्रैंड का आप इंतजार करेंगी, हद है. यह तो आंखों पर पट्टी बांधना जैसा है. किसी के लिए इतना भी पागल मत बनिए कि उस का सहीगलत भी आप न समझे.

आप का ब्रौयफ्रैंड खुदगर्ज इंसान है. ऐक्सिडैंट तो कभी भी किसी के साथ हो सकता है. ऐसे वक्त में तो अपनों का साथ दिया जाता है, न कि साथ छोड़ना चाहिए. वह बिलकुल भी सर्पोटिव नहीं है. मुसीबत में पल्ला ?ाड़ कर भाग जाने वालों में से है. ऐसे इंसान को प्यार करना आप की भूल साबित होगा. अच्छा हुआ वक्त रहते आप को उस की नीयत के बारे में पता चल गया, वरना पछताना ही पड़ता.

आप अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें. स्ट्रैस में सेहत को खराब न होने दें. आजकल बहुत अच्छेअच्छे मैडिकल ट्रीटमैंट आ गए हैं. डैंटल ट्रीटमैंट भी हो जाएगा. फ्रैक्चर तो डेढ़दो महीने में ठीक हो जाता है. चेहरे की चोटों के निशान फेशियल सर्जरी से दूर हो जाएंगे. हां, आप के दिल पर जो जख्म लगा है, वह गहरा है लेकिन कोई बात नहीं. ऐसे स्वार्थी ब्रौयफ्रैंड का न रहना ही अच्छा है, पूरी लाइफ आप के सामने है. आप सम?ादार लड़की लगती हैं, हर फैसला अपने हित में ले कर कीजिए. बौयफ्रैंड को बायबाय कीजिए और जिंदगी को हाय करते हुए उस से हाथ मिलाइए.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz   सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...