कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उस ने मिट्टी हटाई तो उस में एक लाश थी. वह भाग कर लालटेन लाया, उस की रोशनी में देखा तो एक जवान आदमी की लाश थी, उस के सारे कपड़े खून से सने थे. उस ने जल्दी से मिट्टी डाल कर बराबर कर दी और इस डर से अपनी झुग्गी में आ गया कि कहीं वह हत्या के केस में न फंस जाए.

‘‘तुम उस जगह को दिखा सकते हो?’’

उस ने कहा, ‘‘जी, थानेदारजी मैं उस जगह को कैसे भूल सकता हूं?’’

मैं ने मलंग के साथ एक नाटक खेलने का फैसला किया. अगर मैं वहां जा कर लाश बरामद कर लेता और बाद में रांझा और उस के भाइयों से कहता तो वे मना कर देते. मैं चाहता था कि वे स्वयं वहां से लाश बरामद कराएं. मैं ने मलंग को पूरी बात समझाई और उसे इनाम का लालच भी दिया. उस ने अपना पाठ अच्छी तरह याद कर लिया.

यह जरूरी नहीं था कि कब्रिस्तान में दफन की गई लाश गुलनवाज की ही हो, वह किसी और की भी हो सकती थी. मैं ने नाटक खेलने का फैसला किया. मैं ने मलंग को शरबत पिलवाया और उसे दूसरे कमरे में बिठा कर समझाया कि उसे कब मेरे पास आना है. फिर मैं ने तीनों भाइयों को बुला कर पूछताछ शुरू कर दी. वे पहले की तरह इनकार करते रहे.

मैं ने कहा, ‘‘तुम खुद ही अपना अपराध स्वीकार कर लोगे तो फायदे में रहोगे. देखो मेरे पास मौके का गवाह मौजूद है, जिस ने तुम्हें लाश दबाते हुए देखा था.’’

यह कहते हुए मैं ने अपनी नजर उन की आंखों पर रखी. इतना सुन कर वे चौंके, लेकिन फिर सामान्य हो गए. मैं ने रांझा को गिरेबान से पकड़ कर अलग किया और उस की आंखों में आंखें डाल कर धीरे से पूछा, जिस से कि उन दोनों को कुछ पता न चले.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...