कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैल बजते ही उर्वशी ने दरवाजा खोला और सामने महेश को देख कर ठंडी सांस ली. महेश उस के कंधे पर सिर रख कर रोने लगा.

उर्वशी ने उसे सांत्वना देते हुए पूछा, ‘‘महेश फोन क्यों नहीं उठाया तुम ने? मैं ने तुम्हें कितने फोन किए?’’

‘‘उर्मी मैं बाइक पर था, जब मुझे इस ऐक्सीडैंट का समाचार मिला, यह सुनते ही मेरे हाथ से मोबाइल गिर गया और पीछे से आ रही कार का पहिया उस के ऊपर से निकल गया. मैं होश में नहीं था, घर जा कर मैं ने कार ली और सीधे जबलपुर चला गया. मैं ने अपने मातापिता को खो दिया उर्मी, मैं बहुत अकेला महसूस कर रहा हूं. तुम जल्दीसेजल्दी मेरे जीवन में पूरी तरह से आ जाओ.’’

‘‘हां महेश, यह हमारे लिए बहुत ही दुखभरा समय है. कुछ दिनों बाद पापा के पास जा कर हम फिर से बात करेंगे.’’

‘‘उर्मी मैं चाहता हूं कि पापा के पास पहुंचने से पहले ही पूरी जायदाद तुम्हारे नाम कर दूं.’’

उर्वशी ने मन ही मन खुश होते हुए ऊपरी मन से कहा, ‘‘नहीं महेश उस की जरूरत नहीं है.’’

‘‘उर्मी मैं ने पापा से वादा किया है और उसे पूरा तो करना ही है.’’

1 सप्ताह के अंदर महेश ने अपनी पूरी जायदाद उर्वशी के नाम कर दी.

यह देख कर उर्वशी ने पूछा, ‘‘महेश, तुम इतना प्यार करते हो मुझ से?’’

‘‘हां उर्मी मैं ने तुम्हारा प्यार पाने के लिए, अपनी पत्नी को भी हमेशाहमेशा के लिए छोड़ दिया है. अब हमारे बीच कोई नहीं आ सकता.’’

महेश से यह सब सुन कर उर्वशी को सुकून का ऐसा एहसास हुआ, जिस की चाहत वर्षों से उस के दिल में हलचल मचाए हुए थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...