कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अमित निरूत्तरित था. उस रोज किसी तरह वह मंजरी के सवालों से बच कर निकल आया. घर में उस का मन विचलित था. मंजरी की मनोदशा देख वह अंदर ही अंदर भयभीत था. उसे सपने में भी भान नहीं था कि मंजरी शादी को ले कर इतना संजीदा है. वह तो अब तक इस रिश्ते को ले कर सहज था. मंजरी तनहा थी. उसे एक पुरुष साथी की जरूरत थी. उस की कमी उस ने पूरी की. इसी का नतीजा था, जो उस के फूल से मुरझाए चेहरे पर ताजगी आई. उस की वीरान जिंदगी में बहार की रंगत बिखरी, वरना अब तक उस ने बेहद उदास वक्त गुजारा. आज मंजरी की हालत ऐसी हो गई थी कि वह उस की गैरमौजूदगी की कल्पना से ही डर जाती. वह भरसक चाहती कि जितनी जल्दी उन दोनों की शादी हो जाए, ताकि असुरक्षित जिंदगी से छुटकारा मिल सके. एक अकेली स्त्री के लिए जीवन काटना इतना आसान नहीं होता. उस पर एक बेटी की मां. जिस की सुरक्षा उसे हर वक्त चिंतित किए रहती. पति का साया मिलेगा तो लोगों को तरहतरह की बातें बनाने का मौका नहीं मिलेगा.

2 दिन तक अमित उस के पास नहीं आया. मंजरी को लगा कि वह उस से नाराज है. जब उस का गुस्सा शांत हुआ तो उसे इस बात के लिए बेहद अफसोस हुआ कि क्यों बिना वजह अमित पर तोहमत लगाई. हो सकता है कि वह जो कह रहा है सही हो.

उस ने अमित को फोन लगा कर माफी मांगनी चाही. मगर, उस ने उठाया नहीं. बारबार स्विच औफ के संकेत मिल रहे थे. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. तो क्या अमित उस से अपने अपमान का बदला ले रहा है? सोच कर वह सिहर गई. मन आशंकाओं से घिर गया. वह अपनेआप को दोषी मानने लगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...