कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नानी कहतीं, ‘तेरे पिता गैरजिम्मेदार थे.’ बड़ी हुई तो नानी से पूछा, ‘नानी, मां की शादी हुई तब उन की उम्र मात्र 16 साल की थी और पापा की रही होगी 21 साल. यही न आप ने हम से बताया था. इतनी छोटी उम्र में न मां शादी लायक थीं, न ही पापा घरगृहस्थी संभालने लायक. आप ने तो अपना बोझ हटाया. मगर पापा को तो मौका दिया होता संभालने का. 25 साल के बाद ही आदमी कुछ करने की स्थिति में होता है. मगर आप को तो मां की शादी के साथ उन के कमाने की जल्दी थी. मां को क्या कहें, वे अपरिपक्व थीं, जो विवाह को मजाक समझा और चली आईं आप के साथ रहने. आप ने भी उन का सपोर्ट किया. क्या फायदा हुआ ऐसी शादी करने से जब लड़की मायके में ही आ कर रहने लगे.’

नानी को दंश लगा. ‘जब तू कुछ नहीं जानती तो मत बोला कर,’ वे थोड़ी रोंआसी हो गईं. मुझे अपराधबोध हुआ. भरे गले से कहने लगीं, ‘जब तेरे नाना मरे तब मेरी उम्र थी 35 साल. 3 लड़कियां और 2 लड़के छोड़ कर जब वे गुजरे तब मेरे ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. किसी तरह संभली तो दिनरात यही चिंता खाए जा रही थी कि कैसे 3 लड़कियों की शादी करूंगी?’

‘शादी करना क्या जरूरी था? इस शादी से मिला क्या?’

‘तो क्या घर पर बिठा कर चार लोगों के ताने सुनती.’ ‘भले ही बेटी की जिंदगी बरबाद हो जाए?’

‘मैं तुझ से बहस नहीं करना चाहती. जो उचित था, वह किया. रही बेटी की बात, मैं ऐसे आदमी के पास उसे नहीं छोड़ सकती जो दिनभर बैठ कर मुफ्त की रोटियां तोड़े. छोटीछोटी जरूरतों के लिए उसे सासससुर पर निर्भर रहना पड़ता. क्या वह इतना भी कमाने की स्थिति में नहीं था कि उस के लिए एक लिपस्टिक ला सके.’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...