कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब सासससुर की सेवा, बीमार पति की देखभाल, दोनों बेटियों की स्कूल की पढ़ाई, घर के काम, अंजलि टूटटूट कर अंदर ही अंदर बिखर रही थी. वह अपना सारा दुख अपनी अभिन्न सहेली रूपा से ही शेयर कर पाती थी जो उसी सोसायटी में रहती थी. रूपा को अपनी इस सहेली का दुख कम करने का कोई रास्ता नहीं सूक्षता आता था. अंजलि के सासससुर जब से आए थे.

अंजलि ने रूपा से कहा था, ‘‘मैं तुम से अब फोन पर ही बात करूंगी, मांपिताजी को मेरी किसी से भी दोस्ती कभी पसंद नहीं आई है और किसी भी तरह का इन्फैक्शन होने के डर से डाक्टर ने भी अब विनय को किसी से मिलनेजुलने के लिए मना कर दिया है.’’

अंजलि घर का कोई सामान लेने बाहर निकलती तो कभीकभी 10-15 मिनट के लिए रूपा के पास चली जाती थी. उस का घर रास्ते में ही पड़ता था. उस समय वह सिर्फ रूपा के गले लग कर रोती ही रहती. कुछ बात भी नहीं कर पाती. अपनी सहेली के दर्द को समझ रूपा कभी उसे बांहों में भर खूब स्नेहपूर्वक दिलासा देती तो कभीकभी साथ में रो ही देती.

रूपा के पति अनिल व्यस्त इंसान थे. अकसर टूर पर रहते थे. उस का देवर सुनील जो अभी पढ़ ही रहा था, उन के साथ ही रहता था. ऐसे ही एक दिन रूपा ने कहा, ‘‘अंजलि, सारे काम खुद पर मत रखना, तेरी तबीयत भी ठीक नहीं लग रही है, कोई भी काम हो, सुनील को बता दिया कर. कालेज से आ कर वह फ्री ही रहता है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...