कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
0:00
12:24

अब तक ममा बाहर आ गई थी. पूरे एक साल बाद हम ममा को देख रहे थे. पीली जयपुरी प्लाजो सूट में भव्य लग रही थी. आंखों में चमक वापस आ गई थी. गालों में लाली थी. रंग भी फिर से निखर गया था. हम दोनों को उस ने गर्मजोशी से गले लगा लिया. आंखों में आंसू भर आए थे.

हम ममा को पा कर आश्वस्त थे, लेकिन क्या पता मैं जाने क्यों कुछ आशंकित सी महसूस कर रही थी. क्या यह ममा का अपना घर है? या ममा का घर बस रहा है और हम घरविहीन हो रहे हैं धीरेधीरे? भाई को मेरी धड़कनें तुरंत महसूस हो जाती हैं. उस ने सशंकित सा मुझे देखा.

ममा ने शुभा से कहा कि हमें वह हमारा कमरा दिखा दे और फ्रैश होने के लिए बाथरूम में हमारे जरूरत का सामान रख दे.

‘ममा,’ मैं ने आवाज लगाई थी. ममा ने कहा- ‘सब बताती हूं, यह जल्दीबाजी की बात नहीं है.’ ममा मन की बात खूब समझती है. वह फिर उसी शीघ्रता में दूसरे किनारे बने एक कमरे में दाखिल हो गई.

शुभा हमारे कमरे से लगे बाथरूम में सबकुछ व्यवस्थित कर रही थी. भाई ने कहा- ‘दीदी, मुझे बहुत अजीब लग रहा है. क्या ममा भी पापा के जैसे...’

मैं ने उसे रोकते हुए कहा- ‘ममा पर हमें विश्वास नहीं खोना चाहिए. वह पापा की तरह नहीं है. उस में सचाई है, हमारे लिए चिंता भी. रुको जरा.’

हमारा यह कमरा दूसरी मंजिल पर है. 2 अगलबगल पलंग पर सफेद फुलकारी वाली चादर के साथ आकर्षक बिस्तर लगे हैं. बगल की अलमारी में कुछ अच्छी चुनिंदा किताबें रखी हैं. पास ही टेबलकुरसी और एक कपड़ों की छोटी अलमारी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...