कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रागिनी ने अम्मा का हाथ पकड़ कर कहा, ‘हां अम्मा, हम जानते हैं. तुम चिंता न करो. तुम लोग जो कहोगे, हम वही करेंगे.’

अगले महीने सुगंधा दीदी की शादी थी. रागिनी की खुशियों को जैसे पंख लग गए. दिनरात वहां जाने की तैयारी में लग गई. भइयू के साथ जा कर उस ने न केवल  अपने लिए शादी में पहनने के लिए  खूबसूरत सा लंहगा लिया बल्कि अपनी सुगंधा दीदी और नंदा के लिए ढेर सारे गिफ्ट्स भी खरीदे. अम्मा,  बाऊजी सब के लिए कपड़े खरीदते हुए उस का उत्साह देखते ही बन रहा था. आखिर मुंबई जाना था. वहां के हिसाब से पहनावा होना चाहिए. उस ने अच्छे से पार्लर में अपना हेयरकट करवाया.

पहली बार फेशियल,  ब्लीच करवा कर जब वह सामने आई तो उस की सुंदरता किसी फिल्मी हीरोइन से कम नजर नहीं आ रही थी. बातबात पर रागिनी की खुशी छिपाए नहीं छिप रही थी. पूरे होस्टल में रागिनी के मुंबई जाने का शोर मच गया.  टिकटें भी बन गईं. लेकिन  ऐन शादी के समय डाक्टर ने अम्मा के मोतियाबिंद के औपरेशन का समय दे दिया  और  अम्मा व बाऊजी ने अपनी टिकटें कैंसिल करवा दीं. नतीजा रागिनी चाह कर भी मुंबई सुगंधा दीदी की शादी में नहीं जा पाई. मुझे बहुत दुख हुआ. महीनों की तैयारी पर मिनटों में पानी फिर गया. मुंबई की जगह  रागिनी को अम्मा की देखभाल के लिए  घर जाना पड़ा.

अम्मा की आंखों के औपरेशन के बाद रागिनी जब होस्टल वापस  आई तो  जब भी मुंबई की बात निकलती, वह फूटफूट कर रो पड़ती. मैं ने समझाया, ‘जाने दो रागिनी, अब रोने से क्या फायदा. तुम्हारी अम्मा औपरेशन की डेट नहीं बढ़वा पाई होंगी. उन की  बहन की बेटी की शादी,   जाना तो उन्हें भी था. अफसोस तो  उन्हें भी हुआ होगा और तुम्हारी कजिन बहनों को भी.’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...