कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लेखिका- दिव्या विजय

अनन्या ने गरदन घुमा कर देखा. चाकू, पैपर स्प्रे, पर्स सब रखा था. कुछ भी मिसिंग नहीं था. कल रात की सारी घटना उसे याद आ गई.

‘‘कल टैक्सी वाला आप को यहां छोड़ गया था. जब तक आप के टैस्ट नहीं हो गए यहीं रहा,’’ नर्स ड्रिप की स्पीड एडजस्ट करते हुए कह रही थी.

अनन्या सुन कर चौंकी कि उस के घर पर तो उस की पत्नी और बच्ची भूखी थी.

‘‘रात की ड्यूटी पर मैं ही थी. बेचारा बहुत चिंतित था. खुद को जिम्मेदार मान रहा था,’’ नर्स जैसे उस की पैरवी कर रही थी.

अनन्या चुप थी. क्या कहती? वह शायद भला आदमी था. उस ने बिना वजह उस पर शक किया. माना दुनिया में अपराधी होते हैं पर सभी तो उस श्रेणी में नहीं आते. क्या कल वह एक निरपराध व्यक्ति को अपराधी सिद्ध करने पर तुली हुई थी? कहीं ड्राइवर भांप तो नहीं गया था कि वह उस के बारे में क्या सोच रही है. वह अचानक शर्मिंदगी के एहसास में डूब चली.

नर्स फिर आई और उसे 2 गोलियां खिला आराम करने की ताकीद कर चली गई.

पर अब अनन्या को आराम कहां. कल 1 घंटे में उस ने खुद को ही नहीं शायद ड्राइवर

को भी परेशान कर दिया था. बारबार खिड़की बंद करने का उस का अनुरोध अनन्या को याद आया. उस से गलती तो नहीं हो गई? क्या उसे फोन कर शुक्रिया कह देना चाहिए? लास्ट डायल में उस का नंबर होगा. उस ने फोन उठाया तो वह बंद था.

तभी नर्स भीतर आई तो अनन्या सहसा पूछ उठी, ‘‘सिस्टर, मेरे घर का नंबर कहां से लिया था आप ने? मेरे मोबाइल से?’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...