कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विनीत का मुंह हारे हुए जुआरी जैसा हो गया था.

‘‘अगर मैं ने रोहित से दूरी बना भी ली तो आप वापस अपने पुराने ढर्रे पर आ जाओगे, क्योंकि आप दिल से नहीं बदल रहे. सिर्फ मेरे और रोहित के बीच की नजदीकियों के डर से बदलने की बात कर रहे हो...जिस दिन यह डर खत्म हो जाएगा आप फिर अपनी बिंदास हरकतों पर उतर आओगे.’’

‘‘यह अकेले बाहर घुमाने ले जाना, लता भाभी को भी अवौइड करना, मेरे आसपास मंडराते रहना, ये बस मेरे प्रति सच्चे प्यार की वजह से नहीं है, बल्कि यह मुझे और रोहित को ले कर तुम्हारे मन में पनप रही असुरक्षा की भावना की प्रतिक्रिया मात्र है.

‘‘विनीत आज तुम 3 महीने में ही डर कर इतना परेशान हो गए. लेकिन कभी मेरे दर्द का जरा सा भी एहसास नहीं किया, जिसे मैं पिछले 2 सालों से सहती आ रही हूं.’’

‘‘मुझे माफ कर दो अंजलि...मैं सचमुच गलत हूं. मैं अपने डर और ईर्ष्या के कारण ही तुम पर दबाव बनाना चाह रहा था कि तुम रोहित से बात करना बंद कर दो. मैं वास्तव में खुदगर्ज और असुरक्षा की भावना से ग्रस्त व्यक्ति हूं. मुझे माफ कर दो अंजलि,’’ विनीत की आंखें भर आईं.

विनीत के स्वर की सचाई सुन कर और आंखों में पश्चात्ताप के आंसू देख कर एकबारगी अंजलि का मन पिघल गया, लेकिन तुरंत ही उस ने अपनेआप को संभाल लिया और विनीत के सामने से हट गई. यह सब ढोंग है. वह अब विनीत पर किसी भी तरह से भरोसा नहीं कर सकती. रोहित न सिर्फ उस का बहुत अच्छा दोस्त बन चुका है, बल्कि उस के दिल के भी काफी करीब आ गया है. विनीत की लता से नजदीकियों ने अंजलि के मन में जो एक खालीपन और अकेलापन पैदा कर दिया था उसे बहुत हद तक रोहित ने भर दिया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...