कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘‘हमारे तो शहर की रौनक ही चली गई,’’ करण ने अपने स्वर में उदासी घोलने का अभिनय किया. अच्छा, मैं ने कुछ भेजा है तुम्हें... अपने फोन में चैक करो मेरी किस मिला क्या?’’ करण ने अंजुल को एक चुंबन की इमोजी भेजी.

‘‘तुम भी न,’’ अंजुल को लगने लगा कि दूर होने से शायद करण को उस की कमी खल रही है और वह रिश्ते को आगे बढ़ाने की फिराक में है. खैर, इस समय करण उस का काम आपने औफिस में करवाता रहे, अंजुल को यही चाहिए था.

आज ऋषि ने बताया कि शाम को औफिस में एक एचआर इवेंट है, जिस में कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे जाने वाले हैं. आमंत्रण पर अंजुल शाम तक वहीं रुक गई. कई लोगों ने रंगारंग

कार्यक्रम में अपने हुनर दर्शाए. ऋषि की दरख्वास्त पर अंजुल ने एक गाना गया, ‘ख्वाबों में बसे हो तुम, तुम्हें दिल में छुपा लूंगी,

जब चाहे तुम्हें देखूं, आईना बना लूंगी...’

‘‘मैं तुम्हारे गाने पर फिदा हो गया,’’ महफिल की समाप्ति पर ऋषि ने कहा.

‘‘बस गाने पर?’’अंजुल ने तिरछी मुसकान लिए पूछा.

‘‘अरे, मैं तो तुम्हारी हर अदा पर मिटने लगा हूं.’’

‘‘अच्छा फ्लर्ट कर लेते हो,’’ अंजुल थोड़ा लजाते हुए बोली.

ये भी पढ़ें- फैसला: सुरेश और प्रभाकर में से बिट्टी ने किसे चुना

‘‘कौन कमबख्त फ्लर्ट कर रहा है, मैं तो सचाई बयान कर रहा हूं,’’ ऋषि ने भरपूर अदायगी से उत्तर दिया.

आज गाना गाते हुए अंजुल ने कई बार ऋषि को आंखों ही आंखों में इशारे किए थे, जिन से उस की हिम्मत काफी बढ़ गई. यह बात ऋषि के साथ औफिस के और कई लोगों ने भी भांप ली.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...