कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
0:00
12:24

पिछला भाग पढ़ने के लिए- मौन प्रेम: भाग-2

समय बीतता जा रहा था. मैं ने बीए कर लिया और प्रसून पीसीएस में कंपीट कर चुका था. इस खुशी में प्रसून ने ट्रीट दिया. मैं और मधुर उस के साथ होटल में थे. हम तीनों में कोई भी ड्रिंक नहीं लेता था. उस दिन होटल के डाइनिंगहॉल में औरकैस्ट्रा के गायक ने बौलीवुड के रोमांटिक गानों से सब को प्रसन्न किया. उस का आखिरी गाना था, ‘‘किसी न किसी से कभी न कभी कहीं न कहीं दिल लगाना पड़ेगा...’’

मैं अब उन के बीच फ्रैंक हो चुकी थी. मैं ने प्रसून से पूछा, ‘‘तब तुम्हारा दिल किस पर आया है?’’

वह गंभीर हो गया और बोला, ‘‘मेरी छोड़ो, तुम बोलो शादी कब कर रही हो? अपनी शादी में मुझे बुलाना नहीं भूलना.’’

मुझे उस का जवाब सुन कर अच्छा नहीं लगा. मैं सोच रही थी कि शायद अब अच्छी नौकरी मिल जाने के बाद यह मेरे साथ घर बसाने की बात सोच रहा होगा. उस दिन के बाद तो प्रसून से मेरी कोई बात नहीं हुई. वह किसी दूसरे शहर में राज्य सरकार का बड़ा अफसर था. मेरे मातापिता मेरी शादी की बात भी चला रहे थे. मधुर इसी शहर में था और कभीकभी हमारी मुलाकात हो जाती थी.

एक दिन मधुर मिला. मैं ने उस से प्रसून के बारे में पूछा तो वह बोला, ‘‘वैसे तो प्रसून देखने में बहुत खुश और सदा मुसकराते रहता है पर वह एक अंतर्मुखी लड़का है. अपना दर्द दूसरों से नहीं बांटता है. मुझे भी अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में कुछ नहीं बताया है. पर अभी कुछ दिन पहले ही मुझे उस की हकीकत का पता चला है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...