कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम लैंडर और प्रज्ञान घुमंतू का कुल मिला कर वजन 1,500 किलोग्राम था. उन के बहुत से यांत्रिक टुकड़े बहुत बड़े क्षेत्र में फैले थे. लेकिन यांत्रिक टुकड़े अलग ही दिखते थे. आज उन यांत्रिक टुकड़ों से मंजिशी और राजेश को कोई मतलब नहीं था.

राजेश ने 2 छोटे गड्ढों के बीच परछाईं से ढके एक हिस्से पर गौर किया. एक डब्बी जैसी चीज उसे नजर आई. राजेश ने उसे उठा लिया. उस ने मंजिशी को दिखाया. मंजिशी के शरीर में जैसे खुशी की लहर दौड़ पड़ी. उस ने जोर से हामी भरी.

दुर्भाग्यवश, तब तक चीनी अंतरिक्ष यात्री भी उन के पास आ पहुंचा था. दोनों को खुश देख वह मामला समझ गया. मनुष्यता के सामान्य शिष्टाचार छोड़ कर वह क्रुद्ध हो कर राजेश की तरफ लपका और उस से ह-3 की डब्बी छीनने का प्रयास करने लगा.

मंजिशी ने जैसे ही दोनों में हाथापाई होते देखी, वह तुरंत चीनी अंतरिक्ष यात्री के पास आई और अपनी पूरी शक्ति से उसे जोर से धक्का दिया. चीनी यात्री नीचे गिर गया. चीनी यात्री व्यायाम करने वाले हट्टेकट्टे दिखने वाले 6 फुट का इनसान था. वह तुरंत उठ खड़ा हुआ.मंजिशी ने बात बिगड़ते देखी, तो जोर से राजेश से चिल्ला कर कहा, “राजेश, तुम चंद्र मौड्यूल पर वापस जाओ और उस के इंजन शुरू करो. मैं पहले इस से निबटती हूं.”

राजेश को कुछ भी नहीं सूझा. ह-3 डब्बी की रक्षा करना उस का प्राथमिक उद्देश्य था. वह डब्बी को ले कर अपने चंद्र मौड्यूल की ओर भागा. चीनी यात्री उस के पीछे दौड़ा, लेकिन मंजिशी ने छलांग लगा कर उस के पैर पकड़ कर उसे गिरा दिया. चीनी यात्री के गिरने से राजेश को मौका मिल गया और वह काफी दूर निकल गया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...