कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लेखिका- मेहा गुप्ता

उस दिन अवि और मुसकान दोनों बहुत ही खुश थे. अब उन दोनों के बीच चैटिंग भी बढ़ने लगी थी. पहले मिनटों... फिर घंटों... जिन बातों का कोई मतलब नहीं होता है, उन्हें करने में भी अजीब सुकून मिलता. एक अजीब सा इंतजार रहता दिनभर और नजरें फोन के नोटिफिकेशंस पर टिकी रहतीं. इस तरह से हर संडे मिलते हुए भी कई महीने हो गए थे.

अब कुछ महीनों से मुसकान के साथ कुछ अलग होने लगा था... एक मदहोशी सी उस पर छाई रहती, क्योंकि प्यार फिजाओं में घुल गया था. ऐसा इस से पहले उस ने कभी महसूस नहीं किया था. वह काफी बदलने लगी थी. पढ़ाई से पहले अवि से चैटिंग उस की प्राथमिकता बन गया था. वह रूम में भी हमेशा वेलड्रेस्ड रहती, क्या पता, कब अवि उसे वीडियो काल कर दे.

"तुम ने टीशर्ट बहुत अच्छी पहन रखी है," एक दिन कैफे में मुसकान ने कहा.

"हां, मम्मा की पसंद है. वो हैं ही इतनी सुपर्ब... वे अच्छे से जानती हैं कि मेरे लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा. मेरी सारी शौपिंग वे ही करती हैं."

इस के पहले भी मुसकान ने महसूस किया था कि उस की मम्मी की बात आने पर वह कुछ ज्यादा ही उत्साही हो जाता था और मम्मी की तारीफों के पुल बांधने लगता. और उस की कोई भी चैट मम्मी के जिक्र के बिना पूरी नहीं होती थी.

इस तरह एहसासों में डूबतेउतरते मुसकान फोर्थ ईयर में आ गई. समय ने, साथ ने और किस्मत ने उन दोनों के बीच प्रेम अंकुरित कर दिया था, जिस से मुसकान की आंखों में भविष्य के सपने उग आए थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...