Hindi Short Story : पता नहीं क्यों सामने बैठी हंसमुख महिला पर ध्यान बारबार अटक रहा था. उस की हंसी या आवाज या फिर बात करने का अंदाज,ऐसा लगता था जैसे पहले से जानता हूं उसे. मगर खुद को सम झाते हुए बोला, अरे मुर्ख, सावन के अंधे को सब हराहरा ही लगता है. तू भी कहां भटक रहा है. मगर मन था कि मानता ही नहीं था और मानता भी कैसे?

वही तो मेरा पहला प्यार थी जिस के कारण छोटी से छोटी छुट्टियों में भी इंजीनियरिंग कालेज से भाग कर घर आ जाता और वापस जाने का नाम ही न लेता. घर वालों को जोरजबरदस्ती करनी पड़ती तब जा कर ट्रेन पकड़ता. खैर, अब तो इस बात को भी 30 वर्ष निकल गए हैं. मगर उस की उम्र तो जैसे 30-35 पर ही अटक गई हो.

फिलहाल अपने बारे में कहूं तो मैं सपत्नीक बहन के घर शादी में जा रहा था लेकिन कुहरे के कारण रांची से जाने वाली सभी उड़ानें पहले

2 घंटे फिर अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई थीं. उस की फ्लाइट के साथ भी ऐसा ही कुछ होगा. तभी कुछ न कुछ बंगला में लगातार बोले जा रही थी और उस के इशारों पर नाचने वाला भागभाग कर उस की तीमारदारी में लगा था. तो मेरी गुलनाज गुलबदन इस कांटे भरे पौधे पर आ खिली है.

एक बार उसे तो एक बार खुद को निहार रहा था जिसे भांप कर मेरी पहरेदार पत्नी ने अपने सौभाग्य रक्षा हेतु फरमान सुनाया, ‘‘सुनिएजी, हमें घर लौट जाना चाहिए जब फ्लाइट उड़ेगी ही नहीं तो बैठेबैठे वक्त क्यों बरबाद करें?’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...