बीते साल 2020 में कई सेलेब्स ने इस दुनिया को अलविदा कहा. लेकिन कुछ सितारों की मौत ने दुनिया को चौंका दिया. वहीं इन नामों में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शादी है. पिछले साल 14 जून अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए सुशांत को आज हर कोई याद कर रहा है. दरअसल, आज यानी 21 जून को सुशांत सिंह राजपूत का 35वां बर्थडे हैं. लेकिन वह आज हमारे साथ नही हैं, जिसका दुख उनके फैंस और फैमिली को बेहद महसूस हो रहा है. वहीं इस खास दिन पर उनके फैंस के साथ-साथ उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. आइए आपको दिखाते हैं भाई के लिए एक बहन का खास पोस्ट....

भाई की फोटो की शेयर

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के मौके पर श्वेता सिंह कीर्ति ने एक थ्रोबैक फोटोज का कोलाज शेयर किया है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति, उनकी भतीजी और पूरा परिवार नजर आ रहा है. वहीं इन फोटोज में सुशांत के बचपन की भी एक फोटो मौजूद है.

ये भी पढ़ें- #ssrbirthday: बेहद प्यारी थी सुशांत और अंकिता की लव स्टोरी, लिव इन में रहने के बाद हुए अलग

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...