'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के घर से बाहर हो चुकीं जैस्मिन भसीन इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. जहां वह शो में अली गोनी को लेकर सपोर्ट करती नजर आ रही हैं तो वहीं बार-बार रुबीना दिलाइक पर निशाना साधती दिख रही हैं. हालांकि ये बात रुबीना दिलाइक के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है, जिसके चलते वह लगातार जैस्मिन भसीन को ट्रोल कर रहे हैं. लेकिन अब इसी ट्रोलिंग को लेकर जैस्मिन भसीन ने सोशलमीडिया पर करारा जवाब दिया है. आइए आपको दिखाते हैं क्या कहा जैस्मिन भसीन ने...
वर्कवाउट वीडियो पर किया थो लोगों ने ट्रोल
हाल ही में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने अपनी फिटनेस का जिक्र करते हुए इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बौक्सिंग करती नजर आ रही थीं. हालांकि जैस्मिन की इस वीडियो पर ट्रोलर्स उनके लिए भद्दी-भद्दी बातें लिख कर उन्हें ट्रोल कर रहे थे. वहीं ट्रोलर्स के इन भद्दे कमेंट को पढ़ने के बाद जैस्मिन भसीन खुद को नहीं रोक नहीं पाईं और उन्होंने ऐसे लोगों को करारा जवाब देने के लिए अपनी स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर करके ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- #ssrbirthday: भाई सुशांत को याद कर इमोशनल हुईं श्वेता, शेयर किया खास पोस्ट
