सलमान खान के शो 'बिग बॉस का हर सीजन पौपुलर रहा है. वहीं कुछ सीजन के कंटेस्टेंट ऐसे हैं, जिन्हें कभी नही भुलाया जा सकता. वहीं इन कंटेस्टेंट में बिग बौस के 10वें सीजन का हिस्सा रह चुके स्वामी ओम भी हैं. लेकिन इस बार स्वामी ओम को लेकर दुखद खबर सामने आई हैं. दरअसल, आज ही यानी 3 फरवरी को स्वामी ओम का निधन हो गया है. आइए आपको बताते हैं क्या थी मौत की वजह...

बीमार चल रहे थे स्वामी ओम

खबरों की मानें तो पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे स्वामी ओम का आधा शरीर पैरालाइज्ड हो गया था, जिसके कारण बुधवार को उनकी मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: राखी की गंदी बातों से फूटा रुबीना का गुस्सा, फेंका बाल्टी भर पानी

कौंट्रवर्सी में रहते थे स्वामी ओम

कभी अपने बयानों से तो कभी हरकतों से सुर्खियों में रहने वाले ओम स्वामी आए दिन कोई न कोई बयान देते रहते थे, जिसके कारण वह सुर्खियों में आ जाते थे. वहीं एक बार तो उन्होंने 'नच बलिए 8' की टीम को फोन कर खुद को शो में लेने की बात कही थी. हालांकि कपल शो के कारण उन्हें यह कहकर मना कर दिया था कि वह इस शो में हिस्सा नही ले सकते क्योंकि  वह कोई कपल नही हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...