कई हिंदी कॉमेडी शो और फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता सुमित माधवन किसी परिचय के मोहताज नहीं. उनकी कुछ चर्चित शो हद कर दी, साराभाई वर्सेज साराभाई, सजन रे झूठ मत बोलो आदि है. हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है. इतना ही नहीं वे एक क्लासिकल सिंगर है. उन्होंने हमेशा उस शो में काम करना पसंद किया, जिसे करने में उन्हें मज़ा आये. बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था, जिसमे उनके पिता राघवन और माँ प्रेमा ने हमेशा साथ दिया. 80 के दशक की चर्चित शो ‘वागले की दुनिया’ सोनी सब टीवी पर एक बार फिर से करीब 30 साल बाद आ रही है, जो आगे की पीढ़ी की कहानी बताएगी. सुमित ने इसमें वागले की बेटे की मुख्य भूमिका निभाई है. पेश है उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश.
सवाल-इस शो में आपके लिए चुनौती क्या होगी?
हर किरदार मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन इस शो में मेरा जुड़ना अलग है, क्योंकि इस शो का प्रभाव दर्शकों के दिमाग पर पहले से छाया हुआ है, कई यादें जुडी हुई है. लेकिन मैं वो वागले नहीं हूं, मैं उनका बेटा हूँ और इस वागले की कहानी नयी पीढ़ी और नए किस्से के साथ है.
