वैलेंटाइन डे पिछले कुछ वर्षों से लगातार मनाया जाता है, खासकर युवा पीढ़ी इसका पूरे साल बेसब्री से इंतज़ार करती है. इसे वे प्रेम दिवस भी मानते है और इस दिन वे प्रेम का इजहार अपने पार्टनर से करते है. फ़रवरी महीने की 7 तारीख से 14 तारीख को वैलेंटाइन वीक और 14 फ़रवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है. ये सही है कि कुछ लोग इसे पश्चिमी सभ्यता से आया हुआ मानते है और इसके विरोध में वे युवाओं पर डंडे बरसाने से भी नहीं कतराते, लेकिन ग्लोब्लाइजेशन के दौर में इसे मनाना गलत बात नहीं, पर इस दिन को मनाने के साथ-साथ प्यार पर विश्वास और कमिटमेंट रखना बहुत जरुरी है, ताकि रिश्ता न टूटे और प्यार हमेशा बना रहे. इस दिन के बारें में सेलेब्रिटी की कुछ खट्टी-मीठी बातें, जिसे उन्होंने खास गृहशोभा के लिए शेयर किया, आइये जाने.
मोहित डागा

भास्कर भारती फेम अभिनेता मोहित डागा कहते है कि वैलेंटाइन डे हमारी संस्कृति में कभी नहीं थी, लेकिन इस दिन की वजह से ग्रीटिंग्स कार्ड्स और फ्लावर्स की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे कुछ लोगों को रोजगार मिल जाता है. मेरे हिसाब से केवल एक दिन ही इसे सेलिब्रेट करना जरुरी नहीं, अगर आप किसी से प्रेम करते है, तो अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए केवल एक दिन नहीं, बल्कि कभी भी और कही भी इसे किया जा सकता है.
