सीरियल अनुपमा इन दिनों टीवी का नंबर 1 शो बन चुका है. वहीं दर्शकों को शो में आने वाले ट्विस्ट का इंतजार रहता है, जिसके लिए मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं की शो की कहानी को नया मोड़ दें. इसी बीच 'अनुपमा' के सेट से एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है. दरअसल, शो का एक एक्टर कोरोना पौजीटिव हो गया है, जिसके बाद शो की शूटिंग रोक दी गई है. आइए आपको बताते हैं क्या है मामला...
समर हुआ कोरोना पौजीटिव
खबरों की मानें तो, शो में अनुपमा यानी रुपाली गांगुली के बेटे का रोल प्ले करने वाले समर यानी एक्टर पारस कलनावत को कोरोना पौजीटिव हो गए हैं, जिसके कारण शूट को फिलहाल के लिए कैंसल कर दिया गया है. दरअसल, पारस कलनावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शो से जुड़ी पूरी कास्ट और क्रू के टेस्ट किए जा रहे हैं. हालांकि अभी पारस कलनावत की हेल्थ को लेकर और जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि अभी तक खबर नही है कि कोई दूसरा संक्रमित हुआ है या नही.
View this post on Instagram
ये भी पढ़े- बेटी पाखी के बर्ताव को देखकर दुखी हुई अनुपमा, लिया फैसला
सीरियल में चल रहा है ये ट्रैक
