सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों मेकर्स कहानी में नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं, जिसके चलते शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ समर को लेकर अनुपमा और वनराज में बहस होती है. तो वहीं काव्या के साथ हादसा हो जाता है. इसी बीच शो में कई नए मोड़ आने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
काव्या आती है शाह निवास
अब तक आपने देखा कि वनराज, काव्या को फोन करता है, जिसे कोई और उठाता है, जिसके बाद वनराज भागते हुए काव्या के घर जाता है. दरअसल, अनजान शख्स काव्या के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है, जिसके कारण वह सदमे में आ जाती है. वहीं अनुपमा और वनराज, काव्या की हालत देखते हुए उसे शाह निवास ले जाते हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- जैस्मिन भसीन के पोस्ट को देख भड़के रुबीना के फैंस, कही ये बात
शादी के लिए काव्या बनाती है ये प्लान
इसी बीच काव्या, वनराज को इमोशलन ब्लैकमेल करने का प्लान बनाते हुए उससे कहती है कि अब वो घर उसका नहीं रहा औऱ वो उससे शादी कर लें. वहीं आने वाले एपिसोड में अनुपमा, वनराज और काव्या की शादी करवाते हुए नजर आने वाली है.
