बौलीवुड एक्ट्रेसेस अनुष्का शर्मा और करीना कपूर बीते दिनों मां बनी हैं, जिसके कारण दोनों अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. इसी बीच अनुष्का शर्मा और करीना कपूर ने अपने न्यू बौर्न बेबी संग फोटोज शेयर की है, जिसकी फोटोज सोशलमीडिया पर वायरल हो गई हैं. आइए आपको दिखाते हैं दोनों की वायरल फोटोज...
वूमन्स डे पर शेयर की फोटो
बीते दिन वूमन्स डे के मौके पर इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक बताते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ बेटी वामिका भी नजर आ रही हैं. वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा- ''एक बच्चे का जन्म होते देखना बेहद दिल दहलाने वाला, एकदम अविश्वसनीय और बेहतरीन एक्सपीरियंस है, जो एक इंसान को हो सकता है. वो देखने के बाद आपको महिलाओं की असली ताकत का पता चलता है, साथ ही समझ आता है कि भगवान ने उनके अंदर एक जिंदगी क्यों बनाई. क्योंकि वो हम मर्दों से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं. महिला दिवस की शुभकामनाएं मेरी जिंदगी की सबसे दयालु और शक्तिशाली महिला को और उसको जो बड़ी होकर बिल्कुल अपनी मां जैसी बनेगी. और साथ ही दुनिया की सभी बेहतरीन महिलाओं को भी महिला दिवस की शुभकामनाएं.''
