टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी इन दिनों नया मोड़ ले रही है. लेकिन शो के पुराने किरदार आज भी फैंस के दिल में अपनी जगह बनाए हुए हैं. हालांकि कुछ सितारों ने टीवी की दुनिया को अलविदा भी कहा था. इसी बीच ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक की बहन का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सिंह खुद को एक्टिंग की दुनिया में वापसी को लेकर कुछ बातें हैं कही हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर..

इंडस्ट्री में एंट्री को लेकर कही ये बात

शादी के बाद टीवी इंडस्ट्री से नाता तोड़ चुकीं एक्ट्रेस मोहेना सिंह हाल ही में एक इंटरव्यू में टीवी पर वापसी को लेकर कहा है कि “मैं इस बात में विश्वास रखती हूं कि कभी किसी चीज के लिए मना नहीं करना चाहिए. मैं नहीं जानती कि मैं कभी टीवी की दुनिया में वापसी कर पाऊंगी या नहीं. इसका मतलब यह नहीं कि मैं स्क्रीन पर वापसी करूंगी ही नहीं. अभी के लिए मैं केवल इतना कह सकती हूं कि मैं अपने जगह पर खुश हूं और जिंदगी को एंजॉय कर रही हूं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)


ये भी पढ़ें- असल जिंदगी में पति को खो चुकी हैं Imlie की ‘मालिनी’, बयां किया दर्द

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...