सीरियल अनुपमा में आए दिन नए ट्विस्ट आ रहे हैं. जहां एक तरफ काव्या, वनराज को उसकी फैमिली से अलग करने की पूरी कोशिश कर रही है तो वहीं अनुपमा अपने बेटे समर की खुशी नंदिनी के प्यार को एक नया नाम देने की सोच रही है. हालांकि इसी बीच वनराज और अनुपमा के बीच भी बहस देखने को मिल रही है. लेकिन शो की कहानी में अभी कई नए मोड़ आने बाकी है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

शाह हाउस से बाहर हुई काव्या

 

View this post on Instagram

 

A post shared by daily updates (@krishnaxcreation)

अब तक आपने देखा कि समर और वनराज की बहस के बीच पाखी की एंट्री हो जाती हैं. जहां हर कोई उसे देखकर खुश होता है तो वहीं काव्या को शाह हाउस में देखकर पाखी गुस्से से आगबबूला होती हुई नजर आती है. इसी कारण घर में काफी तमाशा भी होता है. दूसरी तरफ पाखी फैसला करती है कि वह शाह हाउस में तब तक नही आएगी जब तक काव्या घर में मौजूद रहेगी. पाखी का ये फैसला सुनते ही वनराज और अनुपमा हैरान हो जाते हैं. और काव्या को घर से जाने के लिए कहते नजर आते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samar❤️Nandini (@samar_nandini_anupama)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...