लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा माना जाता है, लेकिन यदि लिपस्टिक अप्लाई करने के बाद भी लिप्स की ड्राईनैस बनी रहे व उन के क्रैक होने के कारण वह बात न आए तो मेकअप पर पानी फिर जाता है. ऐसे में अगर आप के लिप्स पर ड्राईनैस है व उन के क्रैक होने की प्रौब्लम है तो आप के लिए बैस्ट है कि आप बीटरूट के रस में थोड़ी सी मलाई मिला कर उस से लिप्स पर 10 मिनट तक मसाज करें. इस से लिप्स पिंकिश नजर आने के साथसाथ उन की ड्राईनैस भी धीरेधीरे खत्म होने लगेगी. बीटरूट न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है और मलाई में मौइस्चराइजिंग प्रौपर्टीज होने के कारण ये दोनों लिप्स के लिए काफी लाभकारी हैं.

ग्रीन टी बैग:

आप ग्रीन टी बैग भी अप्लाई कर सकती हैं. इसे हलका गरम कर लिप्स पर इस्तेमाल करें. इस से लिप्स के क्रैक होने की समस्या का निदान होगा, क्योंकि इस में बहुत सारे ऐंटीऔक्सीडैंट्स होने के साथसाथ टैनिन्स भी होते हैं, जो स्किन को हील करने के साथसाथ उन्हें स्मूद और हाइड्रेट करने का भी काम करते हैं. आप 1/2 चम्मच मलाई में 4-5 बूंदें शहद व 3 पत्ती गुलाब डाल कर उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें, फिर इसे लिप्स पर लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में अच्छी तरह मसाज करें. इस से लिप्स की ड्राईनैस दूर होने के साथसाथ वे खूबसूरत भी बनते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...