क्या आप जानते हैं राइस यानी की चावल खाने के साथ साथ हमारे सौंदर्य को निखारने के लिए भी उपयोगी होता है. कोरिया देश में सालों से महिलाएं अपने सौंदर्य को संवारने के लिए चावल का इस्तेमाल करती हैं. चावल में अमीनो एसिड और विटामिन नामक पोषण तत्व पाए जाते हैं जो कि स्किन व्हाइटनिंग एजेंट की तरह काम करते हैं. कोरिया में चावल को पका कर एक ऐसी क्रीम बनाई जाती है जो की स्किन व्हाइटनिंग के काम आती है.

चावल का पानी भी स्किन और बालों की हैल्थ के लिए अच्छा और लाभदायक माना गया है. वहीं चावल के आटे का उपयोग स्क्रब करने के लिए किया जाता है. चलिए जान लेते हैं चावल के सभी उपयोग जो आपकी स्किन और हेयर के लिए लाभकारी होते हैं.

1) दाग धब्बों को कम करने के साथ साथ चावल का पानी रंगत निखारने में भी मदद करता है. चेहरे पर बड़े रोम छिद्रों को कम करने के लिए भी यह उपयोगी होता है. अगर आप फेस पर नेचरल ग्लो पाना चाहतीं हैं तो चावल के पानी को आप टोनर की तरह रोज़ाना अपने फेस पर इस्तेमाल कर सकते हैं. थोड़ा सा चावल का पानी एक कॉटन में ले कर फेस पर रोज़ाना अप्लाई करें. एक हफ्ते में ही आपको रिजल्ट्स दिखने लगेंगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...