बॉलीवुड के वेटरेन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में अपने किरदार काव्या के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि इस दौरान शूटिंग के चलते वह अपनी फैमिली और पति को काफी मिस कर रही हैं. लेकिन हाल ही में अनुपमा स्टार मदालसा शर्मा को उनकी फैमिली ने प्यार सरप्राइज दिया है, जिसकी फोटोज सोशलमीडिया पर वायरल हो रही हैं. आइए आपको दिखाते हैं वायरल फोटोज...

सेट पर पहुंचे मदालसा के पति

कोरोना वायरस महामारी के कठिन समय में ज्यादातर स्टार्स को अपनी फैमिली से दूर टीवी शोज की शूटिंग करनी पड़ रही हैं. ऐसे में मदालसा शर्मा की फैमिली 'अनुपमा' के सेट पर उन्हें सरप्राइज देने पहुंची, जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने अपने सोशलमीडिया पर शेयर की हैं. दरअसल, मदालसा शर्मा ने फैमिली के साथ फोटो क्लिक कराते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब आपका परिवार आपको सेट पर सरप्राइज देने पहुंच जाए.' वहीं इन फोटोज की बात करें तो मदालसा से मिलने उनके माता-पिता के साथ-साथ पति महाक्षय चक्रवर्ती भी पहुंचे, जिसकी फोटोज सोशलमीडिया पर छा गई हैं.

ये भी पढ़ें- इमली के पिता का सच पता करेगी मालिनी, करेगी ये काम

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...