पिछले 22 वर्षों से फिल्मों और टीवी सीरियलों में अभिनय कर सीरियल‘छोटी सरदारनी’ फेम अदाकारा डेलनाज इर्ररानी ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है. हाल ही डेलनाज ईरानी ने ‘यूट्यूब’पर अपने चैनल की भी शुरूआत की है. लेकिन मुझे इस बात का गम है कि लोग अक्सर बौलीवुड मनोरंजन उद्योग को बड़ी बुरी दुनिया की संज्ञा देते हैं. कुछ लोग बौलीवुड को अवसाद और चिंता से मुद्दों के केंद्र के रूप में भी देखते हैं. जिससे डेलनाज ईरानी कदापि सहमत नही है. वह कहती हैं-‘‘मेरी राय में अवसाद व चिंता के मुद्दे आपको हर क्षेत्र व हर जगह मिल जाएंगे. कहीं और जाने की भी जरुरत नही है. यह सब तो मुझे लगता है कि सड़क पर चलने वाले एक सामान्य व्यक्ति में शायद बैंक में काम कर रहा है, एक शिक्षक या किसी को भी अवसाद या चिंता हो सकती है. अफसोस की बात यह है कि हमें यानी कि बौलीवुड को हर कोई साफ्ट टार्गेट बनाता रहता है. हमें हर चीज के लिए लक्षित किया जाता है. इतना ही नहीं सच जाने बगैर लोगो ने अपने दिमाग में यह बैठा लिया है कि मनोरंजन उद्योग एक बड़ी बुरी दुनिया है,  यहाँ सब कुछ होता है, जो बहुत दुखद है. ’’

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...