बारिश में अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है. नाश्ता हर गृहिणी के लिए अक्सर बहुत बड़ी समस्या होती है क्योंकि इसे हर सुबह या शाम को बनाना होता है इसलिए इसका पौष्टिक होना भी अत्यंत आवश्यक है. हमारे घरों में सैंडविच बनाने के लिए आमतौर पर ब्रेड का प्रयोग किया जाता है परन्तु एक तो मैदा से बनाई जाने के कारण दूसरे प्रिजर्वेटिव इत्यादि डाले जाने से इसका कम से कम प्रयोग किया जाना चाहिए. यूं भी पौष्टिकता के लिहाज ताजे खाद्य पदार्थ ही खाना चाहिए. इसी तारतम्य में आज हम आपको बेसन से सैंडविच बनाना बता रहे हैं. बेसन को मूलतः चने की दाल को पीसकर बनाया जाता है इससे अनेकों मिठाईयां, नाश्ते और सेव आदि नमकीन बनाये जाते हैं. तो आइए देखते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है-
कितने लोंगों के लिए 4
बनने में लगने वाला समय 30 मिनट
मील टाइप वेज
सामग्री
बेसन 1 कप
सूजी 1/4 कप
नमक स्वादानुसार
खाने वाला पीला रंग 1 चुटकी
मीठा सोडा 1/4 टीस्पून
तेल 2 टेबलस्पून
ये भी पढ़ें- Monsoon Special: बारिश में बनाएं भुट्टा कटलेट
सामग्री (फिलिंग के लिए)
बारीक कटी शिमला मिर्च 1
बारीक कटी गाजर 1
कटी हरी मिर्च 4
कटा हरा धनिया 1 टेबलस्पून
उबला मैश किया आलू 1
किसा चीज 2 टेबलस्पून
नमक 1/4 टीस्पून
लाल मिर्च 1/2 टीस्पून
चाट मसाला 1/4 टीस्पून
