Kadhi Recipe : आपने कई बार होटलों और ढाबों पर कढ़ी खाई होंगी, लेकिन क्या आपने घर पर कढ़ी बनाई है. आज हम आपको टेस्टी और हेल्दी कढ़ी के बारे में बताएंगे. जिसे आप अपनी फैमिली और फ्रैन्ज को वीकेंड या कभी भी खिला सकती हैं. आइए जानते हैं कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी...
हमें चाहिए...
200 ग्राम( 1.5 कप) बेसन -
400 ग्राम (2 कप) खट्टा दही
1 टेबल स्पून तेल
1-2 पिन्च हींग
आधा छोटी चम्मच जीरा
आधा छोटी चम्मच मैथी के दाने
आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
एक चौथाई छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 या 3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
पकोड़ियां तलने के लिये तेल
बनाने का तरीका
पकौड़ियों बनाने के लिए
-कढा़ई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम हो जाय तो बेसन के एक भाग की पकौड़ियाँ बनाइये( पकौड़ियाँ बनाने के लिये चमचे की सहायता से थोड़ा थोड़ा बेसन का घोल लेकर गरम तेल में डालिये, एक बार में 5 -6 या जितनी पकोड़ियां आसानी से तेल में आ सकें डाल दीजिये, गोल गोल पकौडि़याँ कलछी की सहायता से पलट कर, ब्राउन होने तक तलें और प्लेट में निकाल लीजिये).
कढ़ी बनाने के लिए
-दही को मथकर एक बर्तन में निकालिये, बचे हुये बेसन को फैंटे हुये दही में मिलाकर,इसमें लगभग 1.2 लीटर पानी मिला दीजिये.
