बौलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. वहीं उनके दोनों बेटे भी लाइमलाइट में आते रहते हैं. जहां तैमूर की फोटोज पर फैंस प्यार लुटाते नजर आते हैं तो करीना और सैफ अली खान के दूसरे बेटे की झलक देखने को बेताब रहते हैं. हालांकि एक्ट्रेस करीना कपूर कई बार फोटोज के जरिए फैंस को चेहरा दिखाने से बचती नजर आती हैं. इसी बीच करीना-सैफ के दूसरे बेटे के नाम का खुलासा हो गया है. आइए आपको बताते हैं क्या कहकर बुलाते हैं तैमूर के छोटे भाई को...

बच्चे के नाम का हुआ खुलासा


फरवरी 2021 में दोबारा पेरेंट्स बनने वाले करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अभी तक फैंस को अपने दूसरे बच्चे का नाम नहीं बताया है. हालांकि तैमूर के नाम की घोषणा कपल ने बड़े धूमधाम से की थी. लेकिन इस बार दूसरे बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. इसी बीच कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैफीना कपल के दूसरे बेटे का नाम फाइनल हो गया है. वहीं कहा जा रहा है कि सैफीना कपल अपने छोटे बेटे को अभी जे (Jeh) कहकर बुलाते हैं. हालांकि अभी तक इस बात की कोई औफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...