रेटिंग: ढाई स्टार

निर्माताः बी एच प्रोडक्शन और एंग्री एडम प्रोडक्शन

लेखक व निर्देशकःकीथ थॅामस

कलाकारः डेव डेविस,  मेनाशे लुस्टिग और माल्की गोल्डमैन

अवधिः एक घंटा तीस मिनट

ओटीटी प्लटफार्मः अमेजॉन प्राइम

भाषा: अंग्रेजी और हिंदी

द इनविजिबल मैन,  इंसिडियस फ्रैंचाइजी,  द पर्ज फ्रैंचाइजी,  हैलोवीन फ्रैंचाइजी,  हैप्पी डेथ डे फ्रैंचाइजी,  स्प्लिट,  ग्लास जैसी कई द इनविजिबल मैन,  इंसिडियस फ्रैंचाइजी,  द पर्ज फ्रैंचाइजी,  हैलोवीन फ्रैंचाइजी,  हैप्पी डेथ डे फ्रैंचाइजी,  स्प्लिट,  ग्लास जैसी कई पैरानॉमल गतिविधि पर आधारित फिल्मों के निर्माता इस बार एक यहूदी प्रथा पर मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म‘‘द विजिल’’ लेकर आए है. यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में है, मगर अमेजॉन प्राइम पर इसे हिंदी में देखा जा सकता है.

यहूदी रीति रिवाज के अनुसार किसी इंसान की मृत्यू होने पर अंतिम संस्कार होने तक उस इंसान के पार्थिव शरीर को रात भर घर के अंदर रखा जाता है और घर का एक सदस्य रात भर उस पार्थिव शरीर के पास बैठकर उसकी निगरानी करते हुए उसे बुरी आत्माओं से बचाने के लिए धार्मिक मंत्रो का उच्चारण करता है, इस इंसान को उस वक्त ‘शूमर’कहा जाता है और इस प्रथा को ‘विजिल’की संज्ञा दी गयी है. जिस घर में कोई नही होता, वह पेशेवर शूमर को पैसे देकर बुलाते हैं.

ये भी पढ़ें- Kareena-Saif के छोटे बेटे के नाम का हुआ खुलासा! जानें क्या है तैमूर के भाई का नाम

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...