साल 2020 से अब तक टीवी इंडस्ट्री में बदलाव देखने को मिले हैं. जहां कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा है तो वहीं कई सीरियल्स लौकडाउन के कारण बंद हो गए हैं. इसी बीच खबर हैं कि जुलाई में 5 और सीरियल्स बंद होने वाले हैं, जिसमें रुबीना दिलैक के शो का नाम भी शामिल है. आइए आपको दिखाते हैं पूरी खबर...
रुबीना के शो पर गिरी गाज
View this post on Instagram
कलर्स का रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसका हाल ही में प्रोमो भी रिलीज किया गया था. इसी बीच खबरे हैं कि मेकर्स रुबीना दिलाइक के शो ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ (Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki) की जगह बिग बौस 15 को देना चाहते हैं, जिसके कारण सीरियल को बंद करने की बात कही जा रही है.
एक महीने का मिला था कुर्बान हुआ को टाइम
https://www.youtube.com/watch?v=NMloEecA_wE
बीते दिनों Zee TV के सीरियल कुर्बान हुआ (Qurbaan Hua) को कम टीआरपी के चलते बंद करने की खबरें आईं थीं. हालांकि औडियंस का शो के लिए प्यार देखने के बाद मेकर्स ने सीरियल को एक महीने के लिए बढ़ा दिया था. लेकिन अब मेकर्स ने शो को बंद करने का मन बना लिया है.
