सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां आपने देखा कि एक्सीडेंट के बाद सई को होश आ जाता है. लेकिन वह पाखी की लगाई हुई आग के कारण और विराट के लगाए उस पर इल्जाम को याद करते हुए उससे ना मिलने की बात कहती है, जिसे सुनने के बाद विराट टूट जाता है. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में विराट का एक कदम पाखी की दुनिया हिलाने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे.

टूट गई है सई

अब तक आपने देखा कि होश में आने के बाद सई, विराट से ना मिलने की बात कहती है. वहीं पुलकित भी सई को चौह्वाण हाउस ना भेजने की बात कहेगा. क्योंकि वह सई को टूटता हुआ नही देख सकता है. दूसरी तरफ पाखी, विराट का दिल जीतने के लिए उसे दिलासा देते हुए नजर आएगी. हालांकि विराट को गुस्सा आएगा और वह पाखी पर खूब चिल्लाते हुए कहेगा कि एक औरत होकर वो सई के खिलाफ उसे भड़का रही है और उसे शर्म आनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Anupamaa में खराब हुई वनराज की हालत! बेटे समर से कही भीख मांगने की बात

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...