कोविड 19 महामारी के चलते हो सकता है आप सैलून या स्पा जाने से डर रही हों और इस कारण आप अपनी ग्रूमिंग या हाइजीन का ध्यान नहीं रख रही हो. लेकिन अब आपको खुद को ग्रूमिंग या सेल्फ केयर करने के लिए अब आपको स्पा जाने की जरूरत नहीं है. आप कुछ घरेलू रेमेडी या घर पर ही कुछ अच्छे प्रोडक्ट्स का प्रयोग करके स्पा जैसा अनुभव प्राप्त कर सकती है. इस अनुभव से आपके माइंड को और बॉडी को रिलैक्स मिलेगा और आपको काफी अच्छा भी महसूस होगा. आपको हफ्ते में एक दिन ऐसा निकाल लेना चाहिए जिस दिन आप अपनी खुद की केयर करें और बाकी के कामों को न बोल सकें. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स जिनसे आप घर ही स्पा जैसा अनुभव प्राप्त कर सकती हैं.
1. शीट मास्क :
यह प्रोडक्ट प्रयोग करने में बहुत आसान होते हैं, प्रयोग करने में आपको किसी प्रकार की मुसीबत नहीं होती है और शीट मास्क सस्ते भी होते हैं. आप इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं. अपनी स्किन को एक्सफोलिए करने के बाद उसमें से निकले हुए सारे न्यूट्रिएंट्स को वापिस से स्किन में ले जाने का शीट मास्क से बेहतर कोई तरीका नहीं है और यह आपको मॉइश्चर भी प्रदान करता है.
