स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आजकल बाजार में जेड रोलर भी उपलब्ध है, जो चेहरे की मसाज करने का एक उपकरण है. यह एक गोलाकार चिकने जैड पत्थर के साथ एक हैंडल से जुड़ा होता है, जिस की सहायता से इसे चेहरे पर घुमाया जाता है. यह रोलर चेहरे की स्किन को फर्म और टाइट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह रक्तप्रवाह को नियंत्रित कर स्किन में आकर्षक चमक के साथसाथ अद्भुत निखार भी लाता है. जेड रोलर एक ऐसी सौंदर्य तकनीक है, जो स्किन की सूजन को भी कम कर देती है.
जेड रोलर के बहुत सारे फायदे हैं
- जेड रोलर कोलोजन के उत्पादन को उत्तेजित करता है जो स्किन पर जमे फैट को खत्म करता है. यह चेहरे की अतिरिक्त चरबी को भी कम करता है.
- जेड रोलर चेहरे पर बढ़े रोमछिद्रों के आकार को भी कम करने में मदद करता है.
- यह चेहरे पर हुई फाइन लाइंस को भी हटाता है. यही नहीं जेड रोलर स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से भी बचाता है.
- जेड रोलर रक्त में औक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है और रक्तसंचालन को भी नियंत्रित करता है.
ये भी पढ़ें- Monsoon Special: स्किन केयर के लिए आजमाएं ये होममेड टिप्स
